10 साल की लड़की का यौन शोषण करने वाले 102 वर्षीय बुजुर्ग को 15 साल कारावास की सजा सुनाई गई
प्रतीकात्मक फोटो
तमिलनाडु में तिरुवल्लुर महिला कोर्ट ने 10 साल की लड़की का यौन शोषण करने पर 102 साल के बुजुर्ग को 15 साल कैद की सजा सुनाई हैं. इसके साथ ही बुजुर्ग जिनका नाम परसुरमन हैं को कोर्ट ने 5000 रूपए का फाइन भरने का भी आदेश दिया हैं. परसुरमन को जेल में 10 साल का कठोर कारावास और 5 साल का साधारण कारावास काटना होगा.
यह घटना 2018 की हैं. उस समय परसुरमन 99 साल के थे. उनकी पांच बेटियां और दो बेटे हैं.
परसुरमन के सेनरकुप्पम में पांच घर हैं. सभी घरों को उन्होंने किराये पर दिया हुआ हैं. उनके एक मकान को पीड़िता के परिवार ने किराये पर लिया हुआ था. यह घर परसुरमन के घर के बेहद करीब था. इसी घर में 10 साल की लड़की अपने माता-पिता के साथ रहती थी.
6 जुलाई 2018 को जब लड़की के पेरेंट्स घर आए तो लड़की ने उसके पेट में हो रहे तेज दर्द के बारे में उनको जानकारी दी. उसने अपनी माँ को बताया कि परसुरमन ने उसके साथ गलत काम किया.
इसके बाद पुलिस को इस पूरी घटना के बारे में सूचित किया गया. पुलिस ने जब परसुरमन से पूछताछ की तो उसने यह स्वीकार कर लिया कि उसने ही लड़की का यौन शोषण किया था. इसके बाद बुजुर्ग को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया.
साढ़े तीन साल के बाद, परसुरमन का दोष सिद्ध हुआ और उसको कोर्ट ने 15 साल कैद की सजा सुनाई. परसुरमन को चेन्नई के पुझाल सेंट्रल जेल में रखा गया हैं.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
