तेलंगाना में चालक को दिल का दौरा पड़ने के बाद ट्रैक्टर पलटा, 3 की मौत, 3 घायल

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

हैदराबाद | एक ट्रैक्टर के चालक को दिल का दौरा पड़ने से ट्रैक्टर पलट गया, जिस कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य तीन घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को तेलंगाना के यादाद्री भुवनागिरि जिले के संस्थान नारायणपुरम मंडल के चितनबवी में हुई।

ट्रैक्टर शेरीगुडेम गांव में ईंटें उतारकर लौट रहा था। ट्रैक्टर चला रहे येलैया ने दिल का दौरा पड़ने के बाद वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ।

इस हादसे में येलैया और ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन घायल हो गए। दो अन्य मृतकों की पहचान सीताराम और दुर्गा के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये श्रमिक आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के रहने वाले हैं और एक ईंट भट्टे पर काम करते थे।

इस बीच, तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में एक अन्य दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि केसमुद्रम में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!