कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की पंजाब में गोली मारकर हत्या करने का वीडियो आया सामने

Sandeep Nangal
The Hindi Post

जालंधर जिले के मालियां गांव में सोमवार को एक मैच के दौरान नंगल अंबियान गांव के निवासी अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. संदीप नंगल के सिर और सीने में कम से कम 20 गोलियां लगीं। वारदात का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा हैं.

वीडियो में गोलियां चलने की आवाज सुनी जा सकती हैं. वीडियो में यह भी दिख रहा हैं कि जब फायरिंग हो रही हैं तब लोग कैसे भाग रहे हैं. अफरातफरी का मौहोल हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस हत्या के पीछे निजी रंजिश या प्रतिद्वंदिता देख रही हैं.

संदीप ने कबड्डी के खेल में एक दशक से भी ज्यादा समय तक राज किया. वह पंजाब के अलावा, इंग्लैंड, अमेरिका, कनाडा जैसे देशों में भी खेल चुके थे. उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं, जो इस समय इंग्लैंड में हैं. संदीप इंग्लैंड में बस गए थे.

इस मामले में जाँच जारी हैं.

 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!