रूसी सैनिकों ने कीव को घेरा, बातचीत के लिए वार्ता दल भेजने को तैयार पुतिन

Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए एक प्रतिनिधिमंडल मिन्स्क (Minsk) भेजने के लिए तैयार हैं। मास्को टाइम्स ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, क्रेमलिन (Cremlin) ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले के दूसरे दिन उसकी सेना ने कीव (Kiev) को घेर लिया है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह यूक्रेन की ‘तटस्थता’ पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं, जिसके बाद वार्ता यूक्रेन की नाटो (NATO) महत्वाकांक्षाओं को समाप्त कर सकती है। यूक्रेन की ‘तटस्थता’ पर चर्चा पुतिन की एक मांग भी है। क्रेमलिन ने कहा है कि उन्होंने जेलेंस्की के प्रस्ताव पर ध्यान दिया है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि पुतिन ने चीनी नेता शी जिनपिंग से फोन पर कहा कि ‘रूस यूक्रेन के साथ उच्च स्तरीय वार्ता के लिए तैयार है’।

Mobile Guru

मास्को टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, “व्लादिमीर पुतिन जेलेंस्की के प्रस्ताव के जवाब में मिन्स्क में एक रूसी प्रतिनिधिमंडल भेजने के लिए तैयार हैं।”

इंटरफैक्स ने उनके हवाले से कहा कि प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और राष्ट्रपति प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे।

पेसकोव ने कहा कि बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको – एक करीबी रूसी सहयोगी – ने रूस-यूक्रेन वार्ता की मेजबानी करने के अवसर का स्वागत किया है।

मिन्स्क पहले 2014 और 2015 में पूर्वी यूक्रेन युद्धविराम के लिए बातचीत का स्थल था। 20 फरवरी को संयुक्त सैन्य अभ्यास समाप्त होने के बाद बेलारूस वर्तमान में अपने क्षेत्र में हजारों रूसी सैनिकों की मेजबानी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेमलिन के प्रवक्ता ने यूक्रेन पर हमला करने के पुतिन के घोषित लक्ष्य को दोहराया, ताकि पूर्वी यूक्रेन के मास्को समर्थक गणराज्यों की ‘मदद’ की जा सके।

पेसकोव ने संवाददाताओं से कहा, “यह वास्तव में तटस्थ स्थिति (यूक्रेन की) का एक अभिन्न अंग है।”

पुतिन ने स्व-घोषित डोनेट्स्क और लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक को स्वतंत्र रूप में मान्यता दी है और इस सप्ताह उनकी सैन्य सहायता के अनुरोध के बाद यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान चलाया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि डोनेट्स्क और लुहान्स्क के विदेश मंत्री औपचारिक रूप से राजनयिक संबंध स्थापित करने के लिए शुक्रवार को मास्को पहुंचे।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!