लंबे समय से बीमार चल रहे क्रिकेटर सुरेश रैना के पिता का हुआ निधन

Suresh Raina_600x447

फाइल फोटो/इंस्टाग्राम

The Hindi Post

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के पिता त्रिलोकचंद रैना का रविवार को निधन हो गया. वह लम्बे समय से बीमार थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह कैंसर से जूझ रहे थे.

त्रिलोकचंद रैना जो पूर्व सेना अधिकारी थे ने अपने ग़ाज़ियाबाद स्थित घर पर अंतिम सांस ली.

उनके निधन की दुखद जानकारी मिलने पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शोक व्यक्त किया.

पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने भी ट्विटर के माध्यम से शोक जताया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!