खुशी दुबे की माँ गायत्री तिवारी को कांग्रेस ने उतरा चुनावी मैदान में

Khushi Dubey Mother
The Hindi Post

कांग्रेस पार्टी ने कानपुर की कल्याणपुर विधानसभा सीट से खुशी दुबे की माँ गायत्री तिवारी को टिकट दिया है और चुनावी मैदान में उतारा है.

गायत्री तिवारी बिकरू कांड में मारे गए अपराधी अमर दुबे की पत्नी खुशी की माँ है. खुशी अभी जेल में है.

गायत्री तिवारी पहले समाजवादी पार्टी के नेताओं से मिली थी और ऐसे कयास लग रहे थे की वह समाजवादी पार्टी की टिकट पर कानपुर की कल्याणपुर सीट से चुनाव लड़ सकती है. पर सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी ने गायत्री देवी को ज़्यादा तवज़्ज़ो नहीं दी.

गायत्री तिवारी ने इससे पहले कहा था कि वह चुनाव लड़ कर अपनी बेटी को जेल से छुड़वाना चाहती है. गायत्री ने यह भी कहा था कि खुशी की शादी के केवल तीन दिन ही हुए थे जब उसको बिकरू कांड के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था. तब से खुशी जेल में बंद है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!