‘यूपी में का बा’ का नया वर्जन आया सामने, वीडियो हुआ वायरल

UP ME KA BA
The Hindi Post

भोजपुरी गायक नेहा सिंह राठौर किसी परिचय की मोहताज नहीं है. उनका गाना ‘यूपी में का बा’ लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है. इस गाने के वायरल होने के बाद अब इसका ‘यंग वर्जन’ जो एक बच्चे ने गाया है वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस गाने को नेहा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. उन्होंने गाने को ट्वीट करते हुए कैप्शन लिखा, “दबाकर दिखाइये इस आवाज़ को! है हिम्मत! सच को झुठलाना इतना भी आसान नहीं होता.’

इस वीडियो में बच्चा नेहा की तरह ही ‘यूपी में का बा’ गाने की नकल कर रहा है. उसका अंदाज़ लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है.

‘यूपी में का बा’ का पार्ट ट्व (दूसरा पार्ट) भी आ गया है. इसको भी नेहा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इस गाने के माध्यम से भी नेहा ने सरकार को घेरने की कोशिश की है.

नेहा ने एक ट्वीट के माध्यम से बताया है कि जल्द ही ‘यूपी में का बा’ का पार्ट थ्री (तीसरा पार्ट) भी जल्द ही आने वाला है.


हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!