टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने जीता ‘बिग बॉस 15’ का खिताब

Tejaswwi Prakash wins Big Boss 15

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

एक्ट्रेस और मॉडल तेजस्वी प्रकाश ने टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ अपने नाम कर लिया है. उनको ‘बिग बॉस 15’ का विजेता घोषित किया गया है. शो के होस्ट सलमान खान ने आधी रात के बाद तेजस्वी प्रकाश के नाम का ऐलान किया.

तेजस्वी एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है. उनको बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 40 लाख का पुरस्कार दिया गया.

प्रतीक सहजपाल और करण कुंद्रा पहले व दूसरे स्थान पर रहे.

ट्रॉफी जीतने के करीब पहुंचे प्रतीक सहजपाल एमिटी लॉ स्कूल के पूर्व छात्र हैं और अब एक प्रेरक वक्ता और अभिनेता हैं, उन्हें उपविजेता स्लॉट से संतोष करना पड़ा. रोडीज के पूर्व ‘गैंग लीडर’ करण कुंद्रा, जिन्होंने बाद में क्राइम शो ‘गुमराह’ को होस्ट किया, तीसरे नंबर पर रहे.

कुंद्रा ने कहा कि वह निराश हैं कि शीर्ष 2 में जगह नहीं बना पाए. शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी फिनाले में जगह नहीं बना पाई.

तेजस्वी ने प्रतीक सहजपाल को हराकर इस खिताब पर कब्जा किया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!