‘मृत महिला’ को दी गई कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक, जारी किया प्रमाणपत्र

COVID doctor-preparing-covid-19-vaccine (1)

प्रतीकात्मक फोटो (फोटो: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

पटना | बिहार में दो महीने पहले जिस महिला का देहांत हो चुका उसको कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक मिलने का संदेश उसके पति के मोबाइल नंबर पर आया।

लालो देवी के पति राम उदगर ठाकुर ने कहा, “वीरपुर प्रखंड के ग्राम खरमौली में 19 सितंबर को मेरी पत्नी की बीमारी के कारण मौत हो गई। बिहार के योजना एवं विकास विभाग ने भी उसी डेट को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया है। अब हमें स्वास्थ्य विभाग से उसके देहांत के दो महीने बाद कोरोना टीकाकरण के लिए प्रमाण पत्र मिला है।”

वीरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने 25 नवंबर को किसान भवन में कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया था। शिविर के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने लालो देवी के नाम टीकाकरण प्रमाण पत्र जारी किया।

एक मृत व्यक्ति को जारी किया गया टीकाकरण प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया और यह बेगूसराय जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

कई लोग कह रहे हैं कि यह बिहार में कोरोना टीकाकरण के आंकड़ों को बढ़ाने की एक साजिश है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!