पुलिस ने शराब की तलाश में नवविवाहिता के बैडरूम में मारा छापा, सास हुई बेहोश
प्रतीकात्मक फोटो (आईएएनएस)
इस संदेह में कि शराब को घर में छुपा कर रखा गया है, बिहार पुलिस एक नवविवाहिता के कमरे में घुस गई। यह वाकया बिहार के वैशाली का है जहां गुरुवार रात को, पुलिस ने शीला देवी, जो हाजीपुर शहर की रहने वाली है, के घर पर रेड की। शराब को ढूंढते-ढूंढते पुलिस ने शीला देवी की बहू के कमरे का सामान भी पलट दिया।
पूजा कुमारी जो शीला देवी की बहू है की शादी हफ्ते भर पहले ही हुई थी। पूजा पांच दिन पहले ही अपने पति के घर आई थी। नई बहू के सामने पुलिस द्वारा शराब ढूंढने की कवायद देख कर शीला देवी बेहोश हो गई। उन्हें पुलिस द्वारा रेड करना आघात दे गया।

मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए, पूजा ने बताया कि “मैं अपने बैडरूम में थी जब पुलिस टीम बिना किसी महिला पुलिस कर्मी के मेरे कमरे में घुस आई और कुछ ढूंढने लग गई। उन्होंने मेरा पूरा कमरा चेक किया। उन्होंने बिस्तर, अलमारी, सूटकेस सब खंगाला। जब मैंने उनसे पूछा कि वह क्या ढूंढ रहे है तो उन्होंने मुझसे बत्तमीजी से बात की और मुझे चुप रहने को कहा। उन्होंने मुझे बताया कि वह शराब की बोतलें ढूंढ रहे है जो मेरे कमरे में रखी है।”
पूजा ने आगे बताया कि उनकी सांस के बेहोश हो जाने के बाद भी पुलिस शराब ढूंढने में लगी रही। उन्होंने अपनी कार्यवाही को नही रोका।
शीला देवी ने कहा कि पुलिस ने उनके घर पर रेड करके उनकी स्थिति उनके मोहल्ले में बहुत खराब कर दी है। उनकी बहुत बेज़्ज़ती हो गई है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में कोई शराब नही पीता है। फिर भी पुलिस ने घर पर रेड की वह भी बिना सर्च वारंट के।

