कोविड के ओमिक्रोन वैरियंट से ब्रिटेन में दर्ज हुई पहली मौत, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने की पुष्टि

Omicron Depositphotos_534466356_S (1)

प्रतीकात्मक फोटो (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट से ब्रिटेन में पहली मौत दर्ज की गई है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि, “दुखद पर यह सही है कि ओमिक्रोन के कारण कम से कम एक मरीज़ की मृत्यु हुई है। वह कोविड के ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित था। ओमिक्रोन की वजह से लोग अस्पतालों में एडमिट हो रहे है।”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि हमे यह विचार त्याग देना चाहिए कि ओमिक्रोन वायरस माइल्ड है, कम खतरनाक है, हमें यह पहचानने की ज़रूरत है कि यह कितनी तेज़ी से आबादी में फ़ैलता है। हम सबसे बढ़िया काम यह कर सकते है कि हम वैक्सीन की बूस्टर डोज़ ले।

लंदन में कोरोनावायरस के कुल मामलों में से 40 परसेंट केसेस ओमिक्रोन संक्रमण के है। और इसके बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाने की संभावना है।

प्रधानमंत्री बोरिस ने कहा कि हम देख सकते है कि कोविड का ओमिक्रोन वैरियंट लंदन और देश के अन्य हिस्सों में तेज़ी से फैल रहा है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!