छात्रों ने कक्षा में शिक्षक के सिर पर डाला कूड़े का डब्बा, वीडियो वायरल

Students harass school teacher, inquiry ordered

वीडियो से लिया गया इमेज

The Hindi Post

बेंगलुरू | कर्नाटक में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्रों ने बुजुर्ग शिक्षक के सिर पर कूड़ेदान का डब्बा डाल दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिक्षक का नाम प्रकाश है। वह एक साल बाद रिटायर हो जायेंगे। वह बच्चों को हिंदी पढ़ाते है। उन्हें दावणगेरे जिले के चेन्नागिरी तालुक के नल्लुरु सरकारी हाई स्कूल में छात्रों के एक समूह ने प्रताड़ित किया। उनके साथ गलत व्यवहार करते हुए छात्रों ने सिर पर कूड़ेदान का डिब्बा डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विडियो में छात्रों द्वारा शिक्षक को धक्का मारते हुए देखा जा सकता है। ब्लैक बोर्ड पर लिखते समय छात्रों ने उनके सिर पर कूड़ेदान रख दिया और कक्षा में मौजूद छात्र हंसी-ठिठोली करते हुए देखे जा सकते हैं। मामले का चौंकाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय विधायक मदल विरुपक्षप्पा और अन्य लोगों ने स्कूल का दौरा कर घटना की जानकारी ली।

मामले में एक छात्र संगठन के नेताओं ने छात्रों को बुलाकर उसने शिक्षकों का सम्मान करने को कहा। इसी दौरान उनके कृत्य के पीछे का कारण पूछे जाने पर छात्रों ने कहा कि दूसरों ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी नेताओं ने छात्रों को डांटा और शिक्षक के पैर छूकर माफी मांगने को कहा। शिक्षक ने उन्हें माफ करते हुए कहा कि भविष्य में अन्य शिक्षक के साथ ऐसा व्यवहार न करें।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!