चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Gen Rawat laid to rest
The Hindi Post

तमिलनाडु में बुधवार को भारतीय वायु सेना का Mi-17V5 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुखद हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्य अफसरों/कर्मियों का निधन हो गया था।

आज शुक्रवार (दिसंबर 10) को दिल्ली के बरार स्क्वायर पर जनरल रावत और उनकी पत्नी का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

संस्कार की रस्में जनरल रावत की बेटियों कृतिका और तारिणी ने निभाई। परिवार के अन्य सदस्य भी अंतिम विदाई के समय श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद थे।

इस मौके पर वहां पर मौजूद सभी लोगों की आंखे नम थी।

बड़ी संख्या में नेतागण और सेना के तीनों अंगों के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित थे।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!