चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर दिल्‍ली पहुंचा, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

PM Modi pays last respects to Gen Bipin Rawat

फोटो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट से साझा की गई

The Hindi Post

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के पालम हवाईअड्डे पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले सशस्त्र बलों के अन्य 11 जवानों को श्रद्धांजलि दी। दुर्घटना बुधवार को तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुई थी। शाम 7:46 बजे कोयंबटूर के पास सुलूर हवाईअड्डे से दुर्घटना पीड़ितों के पार्थिव शरीर को पालम हवाईअड्डे पर लाया गया। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी सभी मृतकों के पार्थिव शरीर को साथ लेकर आए।

सुरक्षा संस्था ने कहा कि अब तक केवल तीन – जनरल रावत, मधुलिका रावत और ब्रिगेडियर एल.एस. लिद्दर के नश्वर अवशेषों की सकारात्मक पहचान संभव हो हुई है और उनके नश्वर अवशेष संबंधित परिवारों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि शवों की पहचान के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। शेष शवों की पहचान की औपचारिकताएं पूरी होने तक सेना बेस अस्पताल के शवगृह में रखा जाएगा।

सभी मृत जवानों के परिजन दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्हें भारतीय सेना द्वारा सभी आवश्यक सहायता दी जा रही है।

सभी मृतकों की उचित सैन्य अंत्येष्टि की योजना बनाई जा रही है और इसके लिए शोकाकुल परिवार के सदस्यों के साथ समन्वय किया जा रहा है और उनसे परामर्श लिया जा रहा है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!