सीडीएस हेलिकॉप्टर दुर्घटना: राजनाथ ने वायुसेना प्रमुख को मौके पर जाने को कहा

Rajnath Singh IANS J7

डिफेन्स मिनिस्टर राजनाथ सिंह (फाइल फोटो/आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी को तमिलनाडु में सैन्य विमान दुर्घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा है, जहां बुधवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को ले जा रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा मंत्री सिंह भी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक चल रही है।

रक्षा मंत्री ने दुर्घटना के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जानकारी दी है।

तमिलनाडु के कुन्नूर में एक सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें जनरल बिपिन रावत अपनी पत्नी और टीम के साथ व्याख्यान देने के लिए वेलिंगटन जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनरल रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एल.एस. लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, नायक विवेक कुमार, नायक बी. साई तेजा, हवलदार सतपाल और पायलट विमान में थे।

हेलिकॉप्टर में जनरल रावत की उपस्थिति की पुष्टि करते हुए, भारतीय वायु सेना ने ट्वीट किया और लिखा, एक भारतीय वायुसेना का एमआई17 वी5 हेलीकॉप्टर, सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ, आज तमिलनाडु के कुन्नूर के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गया।

सेना ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!