दिल्ली में सुनने और बोलने में असमर्थ महिला से बलात्कार, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

rape (2)
The Hindi Post

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक 29 वर्षीय सुनने और बोलने में असमर्थ महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारी के अनुसार, मौजपुर निवासी रेहान के रूप में पहचाने जाने वाले 34 वर्षीय व्यक्ति द्वारा 21 नवंबर से पीड़िता के साथ ‘बार-बार बलात्कार’ किया गया था।

पीड़िता ने अपनी मां और बहन के साथ पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद 5 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई। वहीं इस मामले में दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) द्वारा नियुक्त एक काउंसलर को बुलाया गया। चूंकि पीड़िता सुनने और बोलने में असमर्थ है, इसलिए उसका बयान दर्ज करने के लिए एक दुभाषिए की आवश्यकता थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा, “देर रात होने के कारण, कोई दुभाषिया उपलब्ध नहीं था। बाद में, एक निजी दुभाषिये की व्यवस्था की गई और डीसीडब्ल्यू काउंसलर ने पीड़िता की काउंसलिंग की और दुभाषिया की मदद से उसका बयान भी दर्ज किया।”

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण जगप्रवेश चंद्र अस्पताल में किया गया।

पुलिस ने भजनपुरा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (2) (एन) और 506 के तहत मामला दर्ज किया।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी उसी मोहल्ले में रहता था जहां पीड़िता रहती थी।

सूत्रों ने कहा, “आरोपी ने इस घिनौनी घटना का एक अश्लील वीडियो भी बनाया था और लड़की को जघन्य अपराध के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।”

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वीडियो से वह महिला को ब्लैकमेल करता था।

जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया।

अधिकारी ने कहा, “अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।” उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच अभी जारी है।

हाल ही में, एक कार्यक्रम के दौरान, दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा, “कुल मिलाकर दृष्टिकोण यह है कि यदि कोई महिला संकट में है, यदि कोई बच्चा संकट में है, तो उन पर उचित ध्यान दिया जाता है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल के आंकड़ों की तुलना में दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध में अभी भी वृद्धि जारी है।

दिल्ली पुलिस द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, शहर में 31 अक्टूबर 2021 तक 1,725 महिलाओं के साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ।

2020 में इसी अवधि तक 1,429 महिलाओं को जघन्य अपराध का सामना करना पड़ा। पिछले साल के आंकड़ों की तुलना में इसमें 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

2020 में, महिलाओं के खिलाफ अपराधों की कुल संख्या 7,948 थी जो इस साल बढ़कर 11,527 हो गई है। कुल मिलाकर, पिछले 10 महीनों में राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध में 45 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!