महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह को निलंबित किया

Param Bir Singh (3)
The Hindi Post

मुंबई | महाराष्ट्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त और वर्तमान में स्टेट होम गार्डस के कमांडेंट-जनरल परमबीर सिंह को निलंबित कर दिया है। इसकी घोषणा गुरुवार शाम को की गई।

1988 बैच के आईपीएस अधिकारी और पिछले महीने मुंबई की एक अदालत द्वारा ‘भगोड़ा’ घोषित किए गए सिंह का निलंबन, अतिरिक्त मुख्य सचिव देबाशीष चक्रवर्ती द्वारा राज्य सरकार को सौंपी गई एक जांच रिपोर्ट के बाद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य बातों के अलावा, रिपोर्ट ने सिंह के खिलाफ अखिल भारतीय सिविल सेवा नियमों की अवहेलना करने के लिए कार्रवाई की सिफारिश की थी। सिंह पिछले लगभग छह महीने से लापता थे और वह एक सप्ताह पहले (पिछले गुरुवार) ही मुंबई में फिर से सामने आए थे।

सिंह जबरन वसूली और भ्रष्टाचार के कई मामलों का सामना कर रहे हैं, जिनमें मुंबई और ठाणे में दर्ज मामलों के साथ ही जमानती और गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट भी शामिल है। इसके साथ ही सरकार द्वारा नियुक्त सेवानिवृत्त न्यायाधीश के. यू. चांदीवाल जांच आयोग भी उनसे जुड़े मामलों की निगरानी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!