जब साबरमती आश्रम में सलमान ने चलाया चरखा..

Salman Khan Spins Charkha

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस समय अहमदाबाद में अपनी नई फिल्म ‘अंतिम’ के प्रोमोशन के सिलसिले में आए हुए है। इस दौरान वह साबरमती आश्रम भी गए।

आश्रम में उन्होंने चरखा चलाया। इसके फ़ोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

फ़ोटो में सलमान हरे रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की जीन्स पहने हुए नज़र आ रहे है। सलमान को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी जिसको संभालना एक चुनौती था।

वीडियो में दिख रहा है कि सलमान, ज़मीन पर बैठकर पहले चरखा चलाना समझ रहे है, फिर इसके बाद वह चरखा खुद चला रहे है।

इसके बाद सलमान, आश्रम की विजिटर बुक में संदेश लिखते हुए देखे जा सकते है।

‘अंतिम’ से सलमान खान की दो साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर वापसी हुई है। इससे पहले सलमान को ‘राधे’ में देखा गया था, जो डिजिटल मीडिया पर रिलीज हुई थी।

‘अंतिम’ में सलमान के साथ-साथ आयुष शर्मा और महिमा मकवाना मुख्य भूमिका में है। फ़िल्म को महेश मांजरेकर ने डायरेक्ट किया है।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!