India Vs New Zealand: रहाणे करेंगे पहले टेस्ट की अगुवाई, कानपुर में खेला जायेगा यह मैच

Rahane

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

नई दिल्ली | न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेला जाने वाले पहले टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी उपकप्तान अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं। कोहली को पहले ही टी20आई श्रृंखला में आराम दिया गया है और वह मुंबई में दूसरे टेस्ट के लिए वापसी करेंगे।

टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, रहाणे को कमान सौपने का निर्णय गुरुवार को चयनकर्ताओं ने अपने खिलाड़ियों के कार्यभार के प्रबंधन पर चर्चा के बाद लिया।

रिपोर्ट में कहा गया है, “जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और शार्दूल ठाकुर की तेज तिकड़ी विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकती है।”

बीसीसीआई ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20आई घरेलू श्रृंखला के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई में 16 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की थी। टेस्ट टीम की घोषणा शुक्रवार को हो सकती है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!