आईआईटी हैदराबाद से ग्रेजुएट है विराट की बेटी को रेप की धमकी देने वाला गिरफ्तार शख्स

Arrest man-hand-handcuffed (1)

प्रतीकात्मक फोटो (फ्रीपिक)

The Hindi Post

विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर रामनागेश आईआईटी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) हैदराबाद से ग्रेजुएट है।

रामनागेश को बुधवार, नवंबर 10 को मुंबई पुलिस द्वारा, तेलेंगाना राज्य से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद पुलिस उसको अपने साथ मुंबई ले गई।

रामनागेश एक फ़ूड डिलीवरी एप में काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट्स के अनुसार, उसका 24 लाख सालाना का पैकेज था और उसने अपनी नौकरी, अमेरिका में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के लिए छोड़ दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने आईआईटी हैदराबाद से बीटेक की पढ़ाई की थी।

पाकिस्तान से टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के हार जाने के बाद, ट्विटर पर विराट और अनुष्का की बेटी को रेप की धमकी दी गई थी।

न्यूज़ एजेंसी IANS के अनुसार, पहले ऐसा माना जा रहा था कि विराट कोहली को पाकिस्तान से टारगेट किया जा रहा है। लेकिन मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने पता लगाया कि यह धमकी हैदराबाद से दी गई थी और बाद में रामनागेश की गिरफ्तारी हुई।

रेप की धमकी ट्विटर अकाउंट @criccrazygirl से दी गई थी, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!