न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा को बनाया गया कप्तान

Rohit-Sharma-IANS-March-31

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ खेली जाने वाले टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है। वही केएल राहुल को उपकप्तान घोषित किया गया।

विराट कोहली को इस सीरीज में आराम दिया गया है। टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने के पहले ही कोहली ने टी20 की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था।

उसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि रोहित शर्मा को अगला कप्तान बनाया जाएगा और ऐसा ही हुआ भी।

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अब सीरीज में राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के कोच होंगे। अभी तक टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री थे ।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!