पाकिस्तान के हाथो मिली हार के लिए लोगो ने मोहम्मद शमी को ठहराया ज़िम्मेदार, सहवाग आए समर्थन में, जमकर लगाई क्लास

Mohammad Shami Instagram

फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

रविवार को दुबई में खेले गए टी20 विश्व कप मुक़ाबले में पाकिस्तान के हाथों मिली हार से निराश फैंस टीम इंडिया के उन खिलाड़ियों को कोसने में लगे है जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

29 सालो में यह पहली बार हुआ कि भारतीय टीम किसी विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान से हारी हो। हालांकि यह इस बड़े टूर्नामेंट का पहला गेम था और आगे आने वाले मैचेस में भारतीय टीम से उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

पर हार पर गुस्सा निकालते हुए क्रिकेट फैंस स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को सोशल मीडिया में जम कर ट्रोल कर रहे है। शमी ने 3.5 ओवर में 43 रन दिए और विकेट लेने में नाकामयाब रहे। इसलिए शमी पर लोग तरह तरह के आरोप लगा रहे है।

इस पर वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया यूज़र्स की क्लास लगाई हैं। सहवाग ने ट्वीट किया, “शमी पर जिस तरह का ऑनलाइन अटैक हुआ है वह काफी हैरान करने वाला है। वो एक चैंपियन हैं और जो भारतीय कैप पहनता है उसके दिल मे भारत बसता है। शमी हम तुम्हारे साथ हैं, अगले मैच में दिखा दो जलवा।”


The Hindi Post
error: Content is protected !!