छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर, दुर्गा पूजा के विसर्जन मेले में भीड़ पर चढ़ाई कार, एक की मौत, करीब दर्जन लोग जख्मी

Chattisgarh Incident

कार की टक्कर से लोग दूर जा गिरे

The Hindi Post

जसपुर | छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में दुर्गा पूजा के विसर्जन मेले में तेज रफ्तार सूमो कार ने कई लोगों को रौंद दिया। इस घटना में गौरव अग्रवाल नामक एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं। घायलों में चार की हालत बेहद गंभीर बतायी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार चालक ने जानबूझकर भीड़ में तेज रफ्तार गाड़ी दौड़ा दी।

इस घटना का एक बेहद विचलित करनेवाला वीडियो भी सामने आया है। जशपुर के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मीडिया को बताया है कि अंधाधुंध रफ्तार में कार चलाने वाले आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ लिया। भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई भी की है। कार से बड़ी मात्रा में गांजा भी पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्सायी भीड़ ने कार को आग के हवाले कर दिया। लोगों का कहना है कि जो युवक कार चला रहा था, वह पहले भी बाजार में लापरवाही से ड्राइविंग करता था और इसे लेकर कई बार लोगों ने उसे टोका भी था।

बताया गया है कि पत्थलगांव में अपराह्न् लगभग डेढ़ बजे दुर्गा पूजा का विसर्जन जुलूस गाजे-बाजे के साथ निकल रहा था। इसी बीच मैरून रंग की एक सूमो करीब 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में भीड़ पर चढ़ गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के सामने आये लोग फुटबॉल की तरह दूर जा गिरे। कुचले गये लोगों में 21 वर्षीय गौरव अग्रवाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने हादसे में मतृत युवक के शव के साथ पत्थलगांव कस्बे से गुजरने वाले गुमला-कटनी हाइवे जाम कर दिया है। 15 घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!