स्कूल में प्रिंसिपल ने की हैवानियत, छात्रा से किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

The Hindi Post

राजस्थान में सातवी कक्षा की छात्रा के साथ कथित तौर पर स्कूल प्रिंसिपल द्वारा दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। यह कथित दुष्कर्म की घटना सरकारी स्कूल में हुई।

अमर उजाला (डॉट कॉम) पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार आरोपी स्कूल प्रिंसिपल केशव यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज़ 18 (डॉट कॉम) में प्रकाशित ख़बर के अनुसार, बच्ची ने अपने साथ घटी इस घटना की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन को दी जिन्होंने इसके बारे में बाल कल्याण समिति को बताया। समिति की सूचना पर सिंघाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सिंघाना थानाधिकारी भजन राम ने मीडिया को बताया कि घटना 5 अक्टूबर की है। छात्रा के साथ प्रिंसिपल ने क्लास में ही दुष्कर्म किया। उसने बच्ची को यह बात किसी को बताने से मना भी किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची ने अपने साथ हुई घटना को परिजनों को नही बताया। वह डरी हुई थी।

बच्ची को कुछ दिन पहले अपनी किताब के पीछे लिखे चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर दिखा जिसपर उसने फ़ोन किया और सारी बात बताई। चाइल्ड हेल्पलाइन ने बाल कल्याण समिति को सूचना दी और फिर त्वरित कार्यवाही हुई।

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 376 भारतीय दंड संहिता और POCSO एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!