एम्स (AIIMS) के डॉक्टर ने कथित तौर पर कनिष्ठ सहयोगी से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Stop-Rape

रिप्रेजेन्टेटिव इमेज

The Hindi Post

नई दिल्ली | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में काम करने वाले एक डॉक्टर के खिलाफ कैंपस के अंदर अपनी कनिष्ठ सहयोगी से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। घटना 26 सितंबर की है, जब पीड़िता अपने एक साथी का जन्मदिन मनाने के लिए आरोपी के कमरे में गई थी।

उसने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके सहयोगी ने कमरे में उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़िता ने 11 अक्टूबर को हौज खास थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 377 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

जांच के दौरान पीड़ित डॉक्टर का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया है।

आरोपी डॉक्टर फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने कहा, “कुछ संभावित स्थानों पर छापे मारे गए हैं, लेकिन आरोपी अभी भी फरार है।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!