दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी को पकड़ा

handcuff arrest criminal-handcuffs (1)

प्रतीकात्मक फोटो (फ्रीपिक)

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी के लक्ष्मीनगर इलाके से एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, जाली दस्तावेजों के जरिए भारतीय पहचान पत्र हासिल करने वाले संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक की पहचान पंजाब प्रांत के रहने वाले मो. अशरफ उर्फ अली के रूप में हुई है।

वह मूल्य रूप से पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त का निवासी है। वह भारत में अली अहमद नूरी के नाम से रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी कमिशनर ऑफ पुलिस, स्पेशल सेल, प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि अशरफ की अरेस्ट के समय, पुलिस को AK-47 राइफल के साथ-साथ कई अन्य हथियार मिले जिसमे एक ग्रेनेड और दो पिस्टल भी शामिल है।

पुलिस ने मोहम्मद अशरफ़ को UAPA एक्ट, एक्सप्लोसिव्स एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!