केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के डांस से हुए प्रधानमंत्री मोदी इंप्रेस, कहा – हमारे कानून मंत्री अच्छे डांसर भी हैं

Kiren Rijiju Dance
The Hindi Post

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू का एक डांस वीडियो कल से खूब वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो पर लोग सोशल मीडिया में कमेंट भी कर रहे हैं। रिजिजू के इस डांस वीडियो को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सराहना मिल गई हैं।

रिजिजू ने दरअसल, बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में हुए एक कार्यक्रम में लोक गीत पर डांस किया था। डांस का यह वीडियो, रिजिजू ने खुद ट्विटर पर शेयर किया। इसी ट्वीट पर कमेंट करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा कि हमारे कानून मंत्री अच्छे डांसर भी हैं।

आप भी देखे कानून मंत्री का यह डांस।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!