कैटरीना कैफ ने भी कोरोना को दी मात, रिपोर्ट नेगेटिव

Katrina

यह इमेज कटरीना कैफ द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई

The Hindi Post

मुंबई | कैटरीना कैफ ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। कैटरीना ने कोरोना को हरा दिया है। कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर बताया कि वो अब निगेटिव हो गई हैं और बेहद खुश हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर में कैटरीना कैफ पीले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं और उन्होंने उन सभी को धन्यवाद किया है जिन्होंने भी कोरोना से ग्रस्त होने के दौरान उनका ख्याल रखा।

कैटरीना ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, “निगेटिव, जिन्होंने भी मेरा ख्याल रखा उन सभी का शुक्रिया, आप सभी को बहुत सारा प्यार।”

अभिनेत्री इस महीने की शुरुआत में कोरोना से संक्रमित हुई थी। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी थी और उनके संपर्क में आने वाले लोगों को भी टेस्ट कराने के लिए कहा था।

बरहाल, कैटरीना कैफ की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज तारीख को स्थगित कर दिया गया है। कैटरीना इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी। अभिनेत्री की अगली फिल्म ‘भूत पुलिस’ है, जिसमें सिद्धार्थ चतुर्वेदी और इशान खट्टर भी हैं। इसके साथ ही वह ‘टाईगर-3’ में सलमान खान के साथ भी दिखाई देंगी।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!