देश में लगातार दूसरे दिन 2 लाख के पार कोरोना मामले

COVID (6)

Photo | IANS

The Hindi Post

नई दिल्ली | कोरोना से देश बेहाल होता जा रहा है। हर रोज कोरोना अपना नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 2 लाख से ज्यादा मामले देखने को मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 2,17,353 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए हैं। गुरुवार को यह संख्या 2,00,739 थी। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,185 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है।

इसके साथ ही देश में कुल मृत्यु संख्या 1,74,308 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सक्रिय मामले शुक्रवार को बढ़कर 15,69,743 हो गए हैं।

पिछले 24 घंटों में कोरोना से कुल 1,18,302 मरीज ठीक होकर घर गये। वहीं 88.31 प्रतिशत की रिकवरी दर के साथ अब तक कुल 1,25,47,866 मरीज रिकवर हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 14,73,210 नमूनों का टेस्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में अब तक 26,34,76,625 नमूनों का टेस्ट किया जा चुका है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 27,30,359 लोगों का टीकाकरण भी किया गया है। इसी के साथ अब तक 11,72,23,509 खुराक दी जा चुकी है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!