सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन

Ranjit Sinha IANS

रंजीत सिन्हा (फाइल इमेज । आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। सीबीआई के एक सूत्र ने बताया कि 1974 बैच के आईपीएस अधिकारी सिन्हा ने शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

हालांकि, उनकी मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

1974 बैच के आईपीएस अधिकारी सिन्हा साल 2012 के दिसंबर से 2014 के दिसंबर तक सीबीआई प्रमुख रहे।

सिन्हा ने अपने जीवन काल में विभिन्न वरिष्ठ पदों को संभाला है, जिसमें आईटीबीपी के महानिदेशक का पद भी शामिल है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!