यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव
𝗣𝗶𝗰 𝗖𝗿𝗲𝗱𝗶𝘁 :𝗜𝗔𝗡𝗦
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है । इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर साझा की।
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपने को कोरोना पॉजिटिव हो जाने की जानकारी ट्विटर के माध्यम से शेयर की थी | उन्होंने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है|
योगी ने लिखा, “शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।”
शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 14, 2021
उन्होंने आगे लिखा, “प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।”
प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।
इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 14, 2021
मंगलवार को मुख्यमंत्री ने ट्विटर के माध्यम से ही बताया था कि कार्यालय में कई अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वह एहतियात के तौर पर आइसोलेशन में रहेंगे । इस दौरान वह वर्चुअली निगरानी करते रहेंगे।

उन्होंने लिखा कि मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अत: मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं।
मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 13, 2021

