कानपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 825 नए मामले दर्ज
प्रतीकात्मक फोटो (आईएएनएस)
कानपुर (उत्तर प्रदेश) | पिछले कई दिनों से कानपुर में कोरोना लगातार बेकाबू होता जा रहा है। बीते रविवार को कोरोना संक्रमण के 917 मामले दर्ज किये गए थे, एवं 4 लोगो की मौत हुई थी, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 825 नए मामले दर्ज किये गए है और 6 लोगो की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है। यानि 102 नए मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है।
बता दे इस महीने की पहली तारीख यानि 1 अप्रैल को 134 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये थे, इसके बाद 11 अप्रैल को एक दिन में सर्वाधिक 917 संक्रमण के नए केस दर्ज किये गए थे, शहर में कोरोना के एक्टिव केस रविवार को 4051 थे, जो की सोमवार को बढ़कर 4711 हो गए है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा की गयी जानकारी के अनुसार कुल 9 लोगों की मृत्यु हुई, जिसमे 6 लोगो की मृत्यु सोमवार को हुई है, जबकि 2 की मृत्यु बीते रविवार को हुई एवं 1 अन्य कोविड मरीज की मौत शनिवार को हुई | यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जारी की।
यानि अप्रैल के मात्र 12 दिनों में कोरोना संक्रमण से कानपुर नगर में 47 लोगों की मौत हो चुकी है।
इन क्षेत्रों से आये नए मरीज :
सोमवार को कानपुर में 825 नए कोरोना संक्रमण के केस दर्ज किये गए है, जिसमे चमनगंज, बांसमंडी, परेड, जनरलगंज, केडीए कॉलोनी, पुलिस लाइन, ग्वालटोली, विकासनगर, शास्त्री नगर, विजयनगर, चकरपुर, घाटमपुर आदि छेत्रों का नाम है |

