कोरोना का कहर: यूपी में कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल अब 30 अप्रैल तक बंद
सांकेतिक फोटो
उत्तर प्रदेश | उत्तरप्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, वाराणसी व प्रयागराज शहरों में कोरोना से बुरा हाल है। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 12000 से अधिक मामले सामने आये थे, व राजधानी लखनऊ में 4059 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पुष्टि हुई थी।
प्रदेश में कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों को 30 अप्रैल, 2021 तक बंद रखा जाए, पूर्व निर्धारित परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं। इस अवधि में कोचिंग सेंटर्स भी बंद रहेंगे: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) April 11, 2021
प्रदेश में लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीड़- भाड़ को रोकने के लिए कठोर कदम उठाते हुए 12वीं तक के सभी स्कूल को 30 अप्रैल तक बंद रहने के आदेश जारी किये है । अब पहली से लेकर 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज व सभी कोचिंग सेण्टर 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे।

