आईपीएल-14 : मुम्बई के खिलाफ कोहली ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

Virat Kohli

𝑷𝒊𝒄 𝑪𝒓𝒆𝒅𝒊𝒕: 𝑻𝒘𝒊𝒕𝒕𝒆𝒓/@𝑰𝑷𝑳

The Hindi Post

चेन्नई | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने यहां के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस (एमआई) के साथ जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के उद्घाटन मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुम्बई इंडियंस छठे खिताब के लिए अभियान की शुरुआत कर रही है जबकि विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी एक बार फिर पहले खिताब के लिए दांव लगाएंगे।

बीते साल कोरोना के कारण आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के तीन मैदानों पर हुआ था। इस साल दुनिया की इस सबसे बड़ी टी20 लीग की घर वापसी हो रही है लेकिन कोरोना को देखते हुए दर्शकों को स्टेडियम से दूर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीमें :

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, मारुति जानसन, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), रजत पाटीदार, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, डैनियल क्रिश्चियन, वाशिंगटन सुंदर, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!