सहवाग ने मुम्बई इंडियंस की तुलना अंडरटेकर से की

Virender Sehwag
The Hindi Post

नई दिल्ली | भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने कोलकाता नाइट राइटर्स पर मिली शानदार जीत के बाद मुम्बई इंडियंस की तुलना डब्ल्यूडब्ल्यूई के लेजेंड पहलवान अंडरटेकर से की है। मंगलवार को मुम्बई को 152 रनों पर समेटने के बाद कोलकाता की आसान जीत की ओर अग्रसर थी लेकिन मुम्बई के गेंदबाजों ने अचानक पासा पलट दिया और अपनी टीम को 10 रनों से जीत दिला दी।

सहवाग ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि यह कुछ ऐसा ही है जैसा अंडरटेकर ने कई मौकों पर अपने कॉफिन से निकलकर रैंडी ओरटोन को पटखनी दी है।

अपने पोस्ट में सहवाग ने एक जीआईएफ लगाया है जिसमें अंडरटेकर ओरटोन को गले से पकड़कर उसी कॉफीन मे धकेलते दिखाई दे रहे हैं, जिसमें से वह निकले थे।

कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करीबी मुकाबले में मिली इस हार के बाद टीम के मालिक शाहरूख खान ने प्रशंसकों से माफी मांगी है।

शाहरूख ने टीम की हार के बाद ट्वीट कर कहा, “निराशाजनक प्रदर्शन। प्रशंसकों से माफी चाहता हूं।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!