शादी के बाद इस महीने के अंत में मुंबई से जुडेंगे बुमराह

Jasprit and Sanjana Wedding

यह इमेज जसप्रीत बुमराह द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई

The Hindi Post

नई दिल्ली | भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शादी के अवकाश के बाद इस महीने के अंत में आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे। बुमराह सोमवार को शादी के बंधन में बंधे थे और उन्होंने पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अवकाश की इजाजत ली थी।

बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुई टेस्ट सीरीज के दो मैच खेले थे और इसके बाद वह चौथे टेस्ट मैच और टी20 सीरीज में शामिल नहीं हुए थे। उम्मीद की जा रही है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से भी बाहर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के अवकाश के बाद ऐसी संभावना है कि वह 26 से 28 मार्च के बीच मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे, लेकिन चेन्नई रवाना होने से पहले उन्हें एक सप्ताह तक क्वारंटीन में रहना होगा।

उनके अलावा टीम के अन्य भारतीय सदस्य सीधे आयोजन स्थल जाएंगे, क्योंकि ये सभी बायो बबल में ही थे। लेकिन बुमराह बायो बबल से हट गए थे, इसलिए उन्हें क्वारंटीन पीरियड पूरा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के बाद पिछले साल आईपीएल में खेले थे, जहां उन्होंने 60 ओवर गेंदबाजी की थी। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया गए, जहां तीन टेस्ट मैचों के बाद चोटिल होने के कारण उन्हें चौथे टेस्ट में आराम दिया गया।

बुमराह ने पिछले पांच महीनों में 277.1 ओवर गेंदबाजी की है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!