अहमदाबाद टी20 : इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया

Eng Defeat India

Photo Credit: Twitter/ICC

The Hindi Post

अहमदाबाद | इंग्लैंड ने यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले मे भारत को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने पांच मैचों की सीरीज मे 1-0 की लीड ले ली है।

इंग्लैंड ने टास जीतने के बाद भारत को 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रनों पर सीमित किया और फिर 15.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इंग्लैंड के लिए जेसन राय ने सबसे अधिक 49 रन बनाए। इसके अलावा जोस बटलर ने 28 रनों का योगदान दिया। डेविड मलान 24 और जॉनी बेयर्सटो 26 रनों पर नाबाद लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक सफलता हासिल की।

इससे पहले, भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने 67 रनों की पारी खेलकर उसे 124 रनों तक पहुंचाया। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 21 तथा हार्दिक पांड्या ने 19 रन बनाए।

इंग्लैंड की ओर से पेसर जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!