गोवा में रूस के मुक्केबाज़ अर्तिश लोपसान से भिड़ेंगे विजेंदर सिंह

Vijender Singh

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

नई दिल्ली | पेशेवर मुक्केबाजी में अपने पदार्पण के बाद से अब तक अजेय चल रहे अनुभवी भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह एक साल से भी अधिक समय के बाद 19 मार्च को गोवा में रूस के अर्तिश लोपसान के साथ मुकाबले में भिड़ेंगे। 35 वर्षीय विजेंदर और लोपसान के बीच यह मुकाबला गोवा के मनदोवरी नदी में मैजेस्टिक प्राइड कैसीनो शिप के छत पर आयोजित होगा।

2008 ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता विजेंदर ने अपने पेशेवर करियर में 12 बाउट खेले हैं और उन्होंने 12-0 का रिकॉर्ड फिलहाल बरकरार रखा है। विजेंदर ने आखिरी बार नवंबर 2019 में बाउट खेली थी जिसमें उन्होंने घाना के चार्ल्स अदामु को दुबई में पराजित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजेंदर डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट और डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियन हैं।

लोपसान के खिलाफ विजेंदर का बाउट भारत में उनका पांचवां मुकाबला है। इससे पहले वह नई दिल्ली, मुंबई और जयपुर में खेल चुके हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!