पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन,भारतीय सेना ने भी दिया करारा जवाब
𝑷𝒊𝒄 𝑪𝒓𝒆𝒅𝒊𝒕:𝑰𝑨𝑵𝑺
जम्मू | संघर्ष विराम उल्लंघन की एक और घटना में, पाकिस्तान ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास बिना उकसावे के फायरिंग शुरू कर दी और मोर्टार से गोले दागे। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “शाम सात बजकर 45 मिनट पर, पाकिस्तान ने पुंछ के मानकोट सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।”

उन्होंने कहा, “भारतीय सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया।”
पाकिस्तान हाल के वर्षो में जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन करता आ रहा है।
सीमा पार गोलाबारी के कारण एलओसी के करीब रहने वाले हजारों लोगों की जान लगातार खतरे में है।
–आईएएनएस
