कोविड वैक्सीन अपडेट: कानपुर पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप,16 जनवरी से पहले चरण में लगेगा हेल्थ वर्करों को टीका
इमेज क्रेडिट: प्रांजल पाठक
कानपुर: कानपुर में आख़िरकार कोरोना वैक्सीन का इंतजार ख़त्म हो गया है। नगर में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई से स्पाइस जेट फ्लाइट द्वारा कानपुर लाई गई ।
इसे रिसीव करने के लिए अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा चकेरी एयरपोर्ट पर अपनी टीम के साथ मौजूद रहे । वैक्सीन को कड़ी सुरक्षा में चीफ मेडिकल अफसर के कार्यालय में रखा गया है|

पुणे से मुंबई होते हुए कोरोना वैक्सीन – कविशील्ड को यहाँ लाया गया है। पहले चरण में हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी, जिसकी शुरुआत जिले में 16 जनवरी को 14 वैक्सीनेशन सेंटर पर होगी।
अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (एडी हेल्थ) डॉ. जीके मिश्रा ने अनुसार वैक्सीन के 6400 वायल यहां के लिए भेजे गए हैं। इसके 1200-1200 वायल के 5 पैकेज और 400 वायल का एक बॉक्स हैं। एक वायल में 10 डोज होगी। इस हिसाब से 64 हजार डोज कानपुर नगर के लिए भेजी गई है। जो पहले चरण के वैक्सीनेशन के लिए पर्याप्त है। जिले में हेल्थ वर्कर की संख्या लगभग 20,700 हजार है।
कानपुर में इन 16 सेंटर्स पर लगेगी हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन
