बच्चे के जन्म से पहले कोहली, अनुष्का का कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आया

The Hindi Post

मुम्बई | अपने पहले बच्चे के जन्म से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा ने कोरोना टेस्ट कराया, जिसका रिपोर्ट नेगेटिव आया है। कोहली और अनुष्का ने 31 दिसम्बर को डिनर के वक्त की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इसी तस्वीर के साथ जारी संदेश में कोहली ने कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने का जिक्र किया है।

कोहली आस्ट्रेलिया दौरा बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौट आए हैं। एडिलेड में खेले गए पहले डे-नाइट टेस्ट में उनकी कप्तानी में भारत को हार मिली थी। उससे पहले वनडे सीरीज में भारत 1-2 से हारा था लेकिन टी20 सीरीज उसने 2-1 से जीत ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली के आने के बाद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम ने मेलबर्न टेस्ट में आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। तीसरा टेस्ट 7 जनवरी से सिडनी में खेला जाना है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!