इरफान खान चाहते थे बेटी, पत्नी ने किया खुलासा

Sutapa Sikdar
The Hindi Post

मुंबई | बेटी दिवस के मौके पर, दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी सुतपा सिकदर ने खुलासा किया कि अभिनेता और वह एक बेटी चाहते थे। सुतपा ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, “मैं और इरफान चाहते थे कि हमें बेटी हो, इसलिए जब दूसरी बार भी बेटा हुआ तो डॉक्टर ने बोला ही नहीं कि बेटा हुआ है।

उन्होंने बस इतना कहा कि बधाई हो, बेबी स्वस्थ है। बाद में मैं बहुत निराश हुई थी, क्योंकि हमें बेटी चाहिए थी। मुझे दुख होता है कि इरफान को बेटी देने की ख्वाहिश पूरी न कर सकी। उनका मानना था कि लड़की को सिर्फ आजादी देना काफी नहीं है।”

इसके साथ सुतपा ने बेटी से जुड़े एक विज्ञापन वीडियो भी साझा किया।

इरफान खान ने आखिरी बार 29 अप्रैल को सांस ली थी, वह अपनी पत्नी सुतपा और दो बेटे बाबिल और अयान के साथ रहते थे।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!