अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें 31 अगस्त तक निलंबित रहेंगी

International Flights,

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

नई दिल्ली| केंद्र सरकार ने शेड्यूल्ड अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों के संचालन पर निलंबन शुक्रवार को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया।

जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “सरकार ने भारत से या भारत के लिए शेड्यूल्ड अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री सेवा पर निलंबन 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है।”

बयान में कहा गया है, “एयरमेन (एनओटीएएम) को इस बारे में खास सूचना जारी कर दी गई है।”

यह प्रतिबंध हालांकि सभी कार्गो उड़ानों और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा विशेष रूप से स्वीकृत अन्य उड़ानों पर लागू नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि यात्री उड़ान सेवा 25 मार्च को निलंबित कर दी गई थी, जब कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगा दिया गया था। घरेलू उड़ान सेवा हालांकि 25 मई से बहाल हो गई है।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!