वायुसेना प्रमुख ग्रहण करेंगे 5 राफेल लड़ाकू विमान

Rafale_800x450
The Hindi Post

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया बुधवार को अंबाला हवाईअड्डे पर पांच राफेल लड़ाकू विमान ग्रहण करेंगे और स्वागत करेंगे। जेट विमानों ने सोमवार को फ्रांसीसी शहर बोडरे में मेरिनैक एयर बेस से उड़ान भरी थी।

बेड़े में तीन सिंगल सीटर और दो जुड़वा सीट वाले विमान शामिल हैं। इन्हें भारतीय वायुसेना में इसके 17वें स्क्वाड्रन के हिस्से के रूप में शामिल किया जाएगा, जिसे अंबाला एयर बेस पर ‘गोल्डन एरो’ के रूप में भी जाना जाता है।

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच राफेल मौजूदा परि²श्य में भारत के लिए एक गेम चेंजर होगा। कहा जा रहा है कि यह भारत की वायुशक्ति को कई गुना बढ़ा देगा।

राफेल 4.5 जेनरेशन का विमान है और इसमें नवीनतम हथियार व बेहतरीन सेंसर लगे हैं।

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!