Friday, 27 November 2026
देश

बंद घर का दरवाजा खुलते ही उड़े होश! अंदर 3 कमरों का मंजर देख हर कोई रह गया सन्न

The Hindi Post

बंद घर का दरवाजा खुलते ही उड़े होश! अंदर 3 कमरों का मंजर देख हर कोई रह गया सन्न, Door Opens to a Grim Scene: Sight Inside 3 Rooms of Locked House Leaves Everyone Stunned

 

जयपुर | जयपुर के भट्टा बस्ती थाना इलाके में एक घर के अंदर तीन लोगों के शव मिलने से दहशत फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों शवों को कब्जे में लिया और एफएसएल को बुलाया गया. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर के पास एक बंद घर से एक महिला, उसकी बेटी और बेटे के शव मिले हैं. पुलिस अधिकारी दिलीप ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे सूचना मिली थी कि रामनगर इलाके में एक घर के अंदर तीन लोग बेहोशी की हालत में पड़े हुए हैं. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. वहां पाया कि तीनों लोग मृत अवस्था में पड़े हुए थे. ये तीनों लोग अलग-अलग कमरों में थे.

अधिकारी ने यह भी पुष्टि की कि एक सुसाइड नोट मौके से बरामद हुआ है. अधिकारी दिलीप ने बताया कि सुसाइड नोट से यह जानकारी हासिल हुई है कि परिवार आर्थिक तौर पर परेशान था. आशंका है कि पहले बेटे ने मां और बेटी की हत्या की होगी और उसके बाद खुद सुसाइड किया होगा. उन्होंने कहा कि अभी तीनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है.

उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट किसी कागज पर नहीं था बल्कि मोबाइल में मिला है. उसे जब्त कर लिया गया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी. आगे की कार्रवाई होने पर जानकारी साझा की जाएगी.

घटना की जानकारी मिलने पर डीसीपी नॉर्थ करन भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने आईएएनएस को बताया कि जब मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घर का दरवाजा खोला तब एक युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. उसकी उम्र लगभग 35 साल थी. अन्य दो कमरों में महिलाओं के शव पड़े हुए थे.

उन्होंने बताया कि युवक के मोबाइल से एक सुसाइड नोट मिला. एफएसएल टीम ने जांच पड़ताल की है और अहम सबूत जुटाए हैं.

By IANS

राजस्थान: जयपुर में बंद घर के अंदर मिले तीन लोगों के शव, आर्थिक तंगी के कारण सुसाइड करने की आशंका, जांच जारी

 


The Hindi Post

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

error: Content is protected !!