Thursday, 26 November 2026
राज्य

इस राज्य सरकार के पुरूष कर्मचारियों को मिलेगा 15 दिनों का अवकाश, फैसले की हर ओर हो रही तारीफ

The Hindi Post

इस राज्य सरकार के पुरूष कर्मचारियों को मिलेगा 15 दिनों का अवकाश, फैसले की हर ओर हो रही तारीफ

 

चेन्नई | मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने गुरुवार को घोषणा की कि तमिलनाडु सरकार के विवाहित पुरुष कर्मचारी, बच्चे के जन्म के समय पत्नियों के साथ रहने के लिए 15 दिन की पितृत्व अवकाश (पैटरनिटी लीव) ले सकेंगे।

यह पहली बार है, जब राज्य सरकार ने अपने पुरुष कर्मचारियों के लिए इस तरह की छुट्टी की शुरुआत की है। आदेश के अनुसार, पात्र कर्मचारी बच्चे के जन्म से 15 दिन पहले या जन्म के छह महीने के भीतर यह छुट्टी ले सकते हैं।

इस प्रावधान से कर्मचारी को यह विकल्प मिलता है कि वह डिलीवरी से पहले के दिनों में पत्नी के साथ रह सकें या बच्चे के जन्म के बाद के महीनों में उसकी देखभाल में मदद के लिए काम से छुट्टी ले सके। यह फैसला सरकारी कर्मचारियों के उस अनुरोध के बाद किया गया है, जिसमें उन्होंने राज्य सरकार से पुरुषों को पितृत्व अवकाश देने पर विचार करने को कहा था।

तमिलनाडु सरकार के संस्थानों में महिला कर्मचारियों को पहले से ही 365 दिनों का मातृत्व अवकाश मिलता है। इस फैसले की घोषणा करते हुए सरकार ने कहा कि उसने कर्मचारियों के अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया और नई छुट्टी देने का आदेश जारी किया।

इस फैसले के बारे में बताते हुए सरकार ने कहा कि बच्चे का जन्म मां और बच्चे दोनों के लिए एक नाजुक समय होता है। इस दौरान कर्मचारी अपनी पत्नी को शारीरिक और भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। नवजात शिशु की देखभाल में पिता की भागीदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

सरकार ने इस नए प्रावधान को माताओं और बच्चों की भलाई से जोड़ा है, जो उसकी मातृत्व अवकाश नीति का भी आधार है। सरकार ने कहा कि महिला कर्मचारियों को मिलने वाले 365 दिनों की छुट्टी यह दर्शाती है कि राज्य सरकार मां और बच्चे के कल्याण को कितनी अहमियत देती है।

बयान में कहा गया, “जो कर्मचारी बच्चे के जन्म के बाद छुट्टी लेना चाहते हैं, उनके लिए छह महीने की समय-सीमा परिवारों को यह तय करने की सुविधा देती है कि पिता की घर पर मौजूदगी कब सबसे ज्यादा मददगार होगी। पिता बच्चे के जन्म के तुरंत बाद के 15 दिनों का उपयोग कर सकते हैं या बच्चे के जन्म के पहले छह महीनों के दौरान कभी भी यह छुट्टी ले सकते हैं।”

जो कर्मचारी बच्चे के जन्म से पहले छुट्टी लेना चुनते हैं, वे डिलीवरी से पहले के दिन अपनी पत्नियों के साथ बिता सकते हैं। दोनों ही स्थितियों में 15 दिनों के पितृत्व अवकाश का प्रावधान है। आदेश में बताए गए छह महीने वह समय-सीमा है, जिसके भीतर पिता बच्चे के जन्म के बाद छुट्टी ले सकते हैं।

BY IANS

तमिलनाडु सरकार के पुरुष कर्मचारियों को मिलेगा 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम ने की घोषणा


The Hindi Post

संबंधित खबरें

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

error: Content is protected !!