Thursday, 26 November 2026
राज्य

यूपी चुनाव 2027 : जनसत्ता दल ने जारी की पहली लिस्ट, किन तीन चेहरों को मिला मौका ? राजा भैया कहां से लड़ेंगे चुनाव ?

The Hindi Post

यूपी चुनाव 2027 : जनसत्ता दल ने जारी की पहली लिस्ट, किन तीन चेहरों को मिला मौका ? राजा भैया कहां से लड़ेंगे चुनाव ?

 

लखनऊ । जनसत्ता दल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच गुरुवार को तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने कुंडा सीट से अपने प्रमुख नेता और विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के आधिकारिक बयान के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र कुंडा (246) से विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, बाबागंज (245) सीट से विधायक विनोद सरोज को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसके अलावा विश्वनाथगंज/प्रतापगढ़ (247) सीट से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। जनसत्ता दल ने विधानसभा चुनाव-2027 को देखते हुए यह पहली प्रत्याशी सूची जारी की है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन क्षेत्रों में उसके उम्मीदवार मजबूत स्थिति में हैं और संगठन चुनावी तैयारियों में जुट गया है।

राजा भैया ने 30 नवंबर 2018 को जनसत्ता दल का गठन किया था। उन्होंने राजनीति में निर्दलीय विधायक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में एक विशाल रैली आयोजित कर पार्टी की औपचारिक शुरुआत की थी। इससे पहले वह करीब 25 वर्षों तक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ते रहे थे।

पार्टी की पहली सूची जारी होने के साथ ही प्रतापगढ़ जिले की इन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर चुनावी गतिविधियां तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
इससे पहले समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के गठबंधन के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। दरअसल, समाजवादी पार्टी (सपा) ने विधानसभा चुनाव के लिए पांच सीटों पर प्रत्‍याशी घोषित किए हैं। इनमें सहारनपुर से दो, शामली से एक, अमरोहा से एक और ललितपुर से एक सीट शामिल है।

BY IANS

यूपी चुनाव 2027: जनसत्ता दल ने जारी की पहली सूची, कुंडा से मैदान में उतरे राजा भैया


The Hindi Post

संबंधित खबरें

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

error: Content is protected !!