Thursday, 26 November 2026
राज्य

“…लेकिन हमें बातों से ज्यादा …..”, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इमरान मसूद को दी नसीहत

The Hindi Post

“…लेकिन हमें बातों से ज्यादा  …..”, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इमरान मसूद को दी नसीहत

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सहारनपुर से पार्टी सांसद और यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद को बातों से ज्यादा काम करने की नसीहत दी है. खड़गे ने कहा कि वह इमरान मसूद को अक्सर टीवी पर जोश के साथ बोलते सुनते हैं लेकिन हमें बातों के बजाय काम पर ध्यान देना होगा.

साथ ही, उन्होंने संसद में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के लिए मसूद की तारीफ की और सभी से एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की.

खड़गे का यह बयान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सीट बंटवारे को लेकर इमरान मसूद और समाजवादी पार्टी (सपा) के मध्य बढ़ी तनातनी के बीच आया है.

दरअसल, सपा की पहली सूची में बेहट और सहारनपुर ग्रामीण सीटों पर बिना सहमति प्रत्याशी घोषित किए जाने से मसूद नाराज हैं. उन्होंने इसे गठबंधन धर्म के खिलाफ बताते हुए गठबंधन की गंभीरता पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि ऐसे एकतरफा फैसलों से बीजेपी को फायदा पहुंचता है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

संबंधित खबरें

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

ताज़ा खबरें

error: Content is protected !!