हवा में उड़ते विमान में महिला ने पार की सारी हदें, उतारे कपड़े; अब जाना पड़ सकता है जेल
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)
हवा में उड़ते विमान में महिला ने पार की सारी हदें, उतारे कपड़े; अब जाना पड़ सकता है जेल
बर्मिंघम (यूके) से फ्लोरिडा (अमेरिका) जा रही एक फ्लाइट में महिला यात्री के नशे में किए गए हंगामे के बाद विमान को मैनचेस्टर डायवर्ट करना पड़ा था. जुलाई 2025 की इस घटना में आरोपी 30 वर्षीय सारा पार्कर को अब जेल की सजा हो सकती है. दरअसल, यह मामला अब कोर्ट के सामने है.
विमान में शराब के नशे में सवार हुई महिला टेकऑफ के दौरान टॉयलेट जाने के लिए उठी लेकिन उसे बैठ जाने के लिए कहा गया. केबिन स्टाफ ने महिला को कुछ नियम बताए जिससे वो भड़क गई. केबिन स्टाफ द्वारा रोके जाने पर उसने कथित तौर पर अपने कपड़े उतार दिए थे और यात्रियों के सामने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं.
डेली स्टार की रिपोर्ट में बताया गया है कि चार्ज डॉक्यूमेंट के अनुसार, महिला वेस्ट यॉर्कशायर के हैलिफैक्स की रहने वाली है. मैनचेस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी के दौरान उसने सार्वजनिक अश्लीलता, विमान में नशे में होने और सुरक्षा निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप स्वीकार कर लिए.
मामले की गंभीरता और भारी वित्तीय नुकसान को देखते हुए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने केस को मैनचेस्टर की मिंशुल स्ट्रीट क्राउन कोर्ट भेज दिया है जहां 1 दिसंबर को फैसला सुनाया जाएगा. इस कोर्ट के द्वारा महिला को सजा सुनाई जा सकती है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
