US चुनाव में अल-सैयद की जीत पर बोले असदुद्दीन ओवैसी, “अब्दुल अब दरी नहीं …..”

Owaisi 2 IANS Nov 4 (1) (1)
The Hindi Post

US चुनाव में अल-सैयद की जीत पर बोले असदुद्दीन ओवैसी, “अब्दुल अब दरी नहीं …..”

 

अमेरिका के मिशिगन में सीनेट चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार अब्दुलरहमान मोहम्मद अल-सैयद की जीत की दुनियाभर में चर्चा हो रही है. वह अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले मुस्लिम हैं. उनकी इस जीत पर भारत में भी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी अब्दुल अल-सैयद की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मुसलमानों को राजनीतिक पहचान मजबूत करने का संदेश दिया है.

ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “एक अब्दुल मिशिगन में जीत गया, अब उत्तर प्रदेश के अब्दुल को भी अपनी सियासी पहचान मज़बूत करनी होगी. संघियों ने ‘अब्दुल’ को एक तंज़ में बदलने की बहुत कोशिश की है. वक़्त आ गया है कि हम दिखाएं कि अब्दुल अल्लाह के सिवा किसी की ग़ुलामी नहीं करता. अब दरी नहीं बिछाएंगे.”

 

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!